फिरोजाबाद: उत्पीड़न से परेशान महिला ने खाया विषाक्त, दशा नाजुक
फिरोजाबाद। महिला ने अपने बहनोई के उत्पीड़न से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पति ने साढ़ू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना मक्खनपुर के मौहल्ला नवादा निवासी पीड़ित सोमेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी नीलम ने एटा, सकीट के हरिकिशनपुर निवासी बहनोई वीरेंद्र के विरुद्ध जून में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी पिछले कई दिनों से नीलम का उत्पीड़न कर रहा था। आत्महत्या के लिए भी उकसाया गया। जिससे परेशान होकर मंगलवार सुबह पांच बजे नीलम ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर सरकारी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन