फिरोजाबाद: उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ अपने घरों में तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं-मेयर
-नगर निगम ने निकाली तिरंगा जागरूकता व बाइक रैली
फिरोजाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा एक जागरूकता व बाइक रैली सुभाष तिराहे से निकाली गई। जिसमें अधिकारी, पार्षदगण एवं व्यापारी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
बाइक व जागरूकता रैली का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर व नगर आयुक्त ऋषिराज द्वारा हरी झंडी दिखााकर किया गया। बाइक रैली सवार सुभाष तिराहे से प्रारम्भ हुई, जो कि विवेकानंद चैराहा, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन, रसूलपुर से होते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचीं।
Related Articles
वहीं जागरूकता रैली सुभाष चैक से शुरू होकर गांधी पार्क चैराहा, सिनेमा चैराहा, शास्त्री मार्केट होते हुए घंटाघर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जागरूकता रैली में व्यापारी, पार्षदगण एवं अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति अलख जगाते हुए चल रहे थे। शहर की राहें भारत माता की जय के नारों से गुजायमान हो रही थी।
इस अवसर पर महापौर ने रैली में आए हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर वासियों से अपील की वह उत्साह और उमंग तथा देशभक्ति की भावना के साथ अपने घरों में तिरंगा झंडा अनिवार्य रूप से फहराएं। नगर निगम प्रत्येक नगरवासी को तिरंगा झंडा देने के लिए तत्पर है।
नगर आयुक्त ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन मान शान है, हमें इसके सम्मान को हमेशा बचाये बनाये रखना है। उन्होंने तिरंगे को सम्मान से फहराने की अपील की। तिरंगा यात्रा में उपसभापति विजय शर्मा सहित नगर निगम के समस्त पाषर्दगण, प्रभारी अपर नगर रविंद्र प्रताप सिंह, मुख्य नगर लेखा परीक्षा अरुण कुमार सिंह, लेखाधिकारी रामलखन, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, मुख्य सफाई निरीक्षक हृद्येश सहित नगर निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न