फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52 वॉ स्थापना दिवस पर सजाई गई दीपमालिका
-व्यापारियों ने पं. श्याम बिहारी मिश्रा के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52 वॉ स्थापना दिवस फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने हजारों दीप जलाकर मनाया। साथ ही संगठन के संस्थापक पं. श्याम बिहारी मिश्रा, लाला विशंभर दयाल अग्रवाल को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
महानगर अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुभाष तिराहे पर राहगीरों को फल वितरण कर एवं हजारों दीप जलाकर संगठन के संस्थापक पं. श्याम बिहारी मिश्रा, लाला विशंभर दयाल अग्रवाल को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
Related Articles
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के स्थापना दिवस को पूरे सप्ताह जन कल्याणकारी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला में 25 दिसंबर को गिरधर प्लाजा मार्केट सदर बाजार में एक बजे कंबल, गजक एवं मूंगफली वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, रामबाबू झा, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, विजय भंबानी, नीतू शर्मा, भरत तिवारी, उमैर खान, शुभम राजपूत, राकेश बाबू शर्मा, नवीन उपाध्याय आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं