फिरोजाबाद: वंदे मातरम् की 150 वीं जयंती पर संगोष्ठी कल
-जनपद में विभिन्न स्थानो ंपर मनाई जायेगी जयंती
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में वंदे मातरम् गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। नगर में शुक्रवार को जैन मंदिर चौराहे पर एक भव्य गोष्ठी आयोजित की जायेगी। जिसमें जनता को वंदे मातरम् की जानकारी देकर जागरूकर किया जायेगा।
नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भारत माता की वंदना 1875 में की गई थी, 1950 में राष्ट्रीय गान संसद में गाया गया था। जिसमें वंदे मातरम भी शामिल था। वंदे मातरम् गीत की 150 वीं जयंती एक अक्टूबर से शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वंदे मातरम् के कार्यक्रमों में अवश्य हिस्सेदारी करें।
Related Articles
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को देश के प्रति गाये गये गीत को हजम नहीं हो रहा है। इसकी तुलना में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करते है। यह गीत हर जाति धर्म के लिए राष्ट्रीय गीत है। संयोजक रामनरेश कटारा ने बताया कि वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ जिले में विभिन्न जगहों पर मनाई जायेंगी।
इसकी शुरूआत सात नवम्बर को प्रात 10.30 जैन मंदिर चौराहे पर संगोष्ठी के रूप में शुरू होगी। जिसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा शहर की जनता वंदे मातरम् गीत का गायन करेंगी। वार्ता के दौरान राधेश्याम यादव, केशव फौजी, अनुपमा शर्मा, आकाश गुप्ता, शिवम् शर्मा मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग