फिरोजाबाद: वाराणसी में बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए अपने मॉडल
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग अयोध्या के तत्वाधान में 53 वीं बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय आयोजन पीएमश्री राजकीय क्वीनस इंटर कॉलेज, वाराणसी में किया गया। जिसमें जनपद के नोडल अधिकारी के साथ प्रतिभाएं अपना प्रदर्शन कर रही हैं।
नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टेम है। इस प्रदर्शनी में सर्वप्रथम जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने आगरा मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया था। जिसमें प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस पर जनपद के श्रीएम.डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के छात्र कृष्णा ने जूनियर वर्ग में आपदा प्रबंधन उपविषय में अपने मॉडल निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया।
Related Articles
कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा के मार्गदर्शक शिक्षक सुनील कुमार जैन के साथ विद्यालय के राजीव ने सीनियर वर्ग में मनोरंजक गणितीय मॉडल, श्री आर.आर.एम इंटर कॉलेज बछगाँव के शिक्षक राजकुमार के साथ जूनियर वर्ग में मोहम्मद कैश एवं तिलक विद्यालय इंटर कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद के सीनियर वर्ग में आयुष शर्मा, राष्ट्रीय श्रमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करबला के शिक्षक अजीत कुमार के साथ जूनियर वर्ग में अनन्या, सीनियर वर्ग में आर के इंटर कॉलेज कोटला के शिक्षक गौरव बघेल के साथ रागिनी ने सम्बंधित मॉडल निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी निर्णायक मंडल ने बच्चों के मॉडलों की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच अपराधियों को दबोचा, असलाह बरामद -
फिरेाजाबाद: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से ब्लैकमेल कर किया निकाह -
फिरोजाबाद: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल -
फिरोजाबाद: मोटर साइकिल, मोबाइल लूटने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार -
शिकोहाबाद: प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने नसीरपुर कट पर किया स्वागत -
शिकोहाबाद: बालाजी मंदिर से महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाऐं पकड़ीं