फिरोजाबाद: वार्डो में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराएं जाएंगे-अपर आयुक्त
-नगर निगम के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से की वार्ता
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम के अपर आयुक्त से मिला और पूर्व में दिये गये 11 सूत्रीय मांग पत्र के संबंध में व्यापारियों ने निगम के अधिकारियों से वार्ता हुई। वार्डो में निर्माण कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल अपर नगर आय अब्बास नकवी, सहायक आयुक्त निहालचंद से मिला और नगर आयुक्त को पूर्व में दिये गये ज्ञापन पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि नगर के कई ऐसे वार्ड जहॉ की सड़के उबर खाबड़ पड़ी हुई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से वार्ड नं 44 हेली कंपाउंड लेबर कॉलोनी गलियों का निर्माण नहीं किया गया है।
Related Articles
वार्ड 49 में 25 लाख रुपयो की पाइपलाइन का घोटाला किया गया है, पाइपलाइन हनुमान रोड पर फटी थी, डालने का कार्य वार्ड नर 23 चौकी गेट पर किया जायें आदि मांगे रही। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष अलंकार चौधरी, विकास लहरी, रामगोपाल बजाज, नरेश पंजाबी, सौरभ अग्रवाल, विकास जैन, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, आकृति सहयोगी अनिल गुप्ता अमीना, दुष्यंत यादव, ताराचंद राठौर, श्यामवीर सिंह, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति