फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने हत्या के आरोपी सहित सात पकड़े
फिरोजाबाद। जनपद की विभिन्न थानों की पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक हत्या रोपी शामिल है। थाना एका पुलिस ने हत्या के मुकदमें वांछित चल रहे अभियुक्त विजेंद्र पुत्र माधव सिंह निवासी सुजायतपुर थाना एका को बंदी बनाया है। थाना रसूलपुर पुलिस ने दीपक पुत्र राधेश्याम निवासी सती नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर को एक तमंचा, कारतूस सहित पकड़ा है। थाना एका पुलिस ने अनीश पुत्र रामबाबू निवासी भदाना थाना एका को 25 पउआ शराब सहित पकड़ा है। थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे इंतजार पुत्र महफूज अली निवासी शीतला खा, बौबी उर्फ शहनशाह निवासी गालिब नगर थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया है। थाना नारखी पुलिस ने धर्मेन्द्र पुत्र मोहनलाल निवासी परीक्षितपुर थाना नारखी को एक तमंचा कारतूस, इसी थाना पुलिस राजेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम कबीर नगर थाना उत्तर को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विकास प्राधिकरण का अवैध झोपड़ी पर चला बुलडोजर -
फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंग स्टार ने मारी बाजी -
फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही -
फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: साहित्य, कला, खेल, समाज सेवा से जुड़ी चौबीस विभूति हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन