फिरोजाबाद: विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के नामांकन में फिरोजाबाद ने पाया प्रथम स्थान
फिरोजाबाद। विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के नामांकन डीआईओएस एवं राज्य मीडिया समन्वयक, ब्रज प्रांत के संयोजन में जनपद में किए गए।
वीवीएम के राज्य मीडिया समन्वयक, ब्रज प्रांत अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन की परीक्षा एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। जिसमें ब्रज प्रांत के 12 जनपदों में नामांकन 10 अक्टूबर तक वीवीएम ऑर्गनाइजेशन की बेवसाइड पर किए गए। ब्रजप्रांत के 12 जनपदों में कुल 3227 नामांकन किए गए। जिसमें सर्वाधिक नामांकन जनपद फिरोजाबाद से 485 किए गए। उसके बाद अलीगढ़ से 442, बरेली से 433, आगरा से 271, मैनपुरी से 257, शाहजहांपुर से 207, मथुरा से 202, एटा से 198, पीलीभीत से 194, बदायूं से 191, हाथरस से 162 एवं कासगंज से 150 नामांकन हुए हैं।
Related Articles
उन्होंने विज्ञान भारती के समस्त पदाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, धीरेन्द्र कुमार, सभी विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य, समन्यवक, शिक्षक-शिक्षकाएं के साथ समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आगामी वर्ष में नामांकन में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति