फिरोजाबाद: वीर बाल दिवस पर मनाया गया शहीदी दिवस, निकली यात्रा
फिरोजाबाद। गुरूसिंह सभा द्वारा वीर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। गुरूदारा में सुखमानी साहब का पाठ हुआ। नगर में सिक्ख समाज द्वारा यात्रा निकाली गई। जिसमें युवाओं, बच्चो, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। गुरूदार में ज्ञानी हरविंदर सिंह, करनैल सिंह ने शब्द कीर्तन करते हुए कहा कि संगत द्वारा गुरू गोविंद सिंह की माता गुजर कौर और चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेंह सिंह की कुर्बानियों को याद किया गया। इस अवसर सांध संगत के लिए गुरू का लंगर वितरित किया गया। इस अवसर सरदार हरवंत सिंह मल्हौत्रा, कुलदीप सिंह मल्हौत्रा, अमरजीत सिंह होरा, कुलजीत सिंह, बलबंत सिंह सलूजा, जितेंद्र पाल सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह मल्हौत्रा, रंजीत सिंह सोढी, जसपाल सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह, विक्की मल्हौत्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं