फिरोजाबाद: वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक बने शान्तिदास
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति की बैठक में शोभायात्रा संयोजक का चुनाव हुआ। जिसमें बहुमत के आधार पर शांतिदास शंखवार को संयोजक चुना गया। समाज के लोगो ने उन्हे फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कबीर नगर स्थित महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में संयोजक के चयन के लिए चुनाव अधिकारी केशवदेव शंखवार, सहचुनाव अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। संयोजक के लिए शांतिदास शंखवार, शिवकुमार शंखवार, गुलशन कुमार, संजीव शंखवार ने नामाकंन किया।
Related Articles
शिवकुमार शंखवार, संजीव शंखवार के नाम वापिस लेने के बाद दो प्रत्याशी मैदान में रह गए। जिनके बीच मतदान हुआ। मतदान के बाद ही मतगणना में शांतिदास भारी अंतर से विजयी रहे। चुनाव के समय पार्षद मनोज शंखवार, कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार, रामकुमार, डा वीपी सिंह, उषा पार्षद, अनिल पार्षद, हेतसिंह पूर्व पार्षद, राजेश, अमित माहौर, प्रदीप, घनश्याम प्रेमी, विपिन, डा.डी.एल.कौल, किशन गोपाल, कृष्णमुरारी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की मांग -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोबाइल व्यापारी की राशि कराई वापिस