फिरोजाबाद: वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर किया नमन
फिरोजाबाद। सपा कार्यालय दबरई पर वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली अर्पित की।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव कहा कि दुर्गावती कालिंजर के राजा कीर्ति सिंह चंदेल की एक मात्र संतान थी। उनका विवाह राजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह से हुआ। दुर्भाग्यवश विवाह के चार वर्ष बाद ही राजा दलपत शाह का निधन हो गया। उस समय दुर्गावती का पुत्र नारायण तीन वर्ष का ही था।
Related Articles
अंत रानी के स्वयं ही गढ़ मंडना का शासन संभाल लिया। उन्होंने 16 वर्ष तक राज्य संभाला। इस दौरान उन्होंने अनेेक मंदिर, मठ, कुएं, बावडी तथा धर्मशालायें बनवाई। उनकी शहादत एक प्रेरणा है, उनका साहस भारतीय युद्वकला और नेतृत्व के इतिहास में एक अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव जीवित रहेगा।
इस दौरान रामवीर सिंह, अजीम भाई, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, डाॅ विजय आर्या, मीना राजपूत, रामसेवक यादव, हरीशंकर यादव, सुमन देवी सविता, चंद्रकांत यादव, खूब सिंह यादव, डाॅ रूमा यादव, गुलाब सिंह यादव, आशू यादव, योगेश गर्ग, मुकेश उर्फ टीटू, रघुराज सविता, नरेश शंखवार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव