फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन चार जनवरी को होगा
-धर्म जागरण समिति के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ
फिरोजाबाद। नगर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसके लिए भूमि पूजन चार जनवरी को लेबर कॉलौनी रामलीला मैदान में होगा। सम्मेलन में हिंदू परिवारों को आमंत्रित किया गया है। जिसकी तैयारियां युद्व स्तर पर शुरू कर दी गई है।
धर्म जागरण समिति के कार्यालय का शुभारम्भ करते हुए महंत रमेशानंद गिरी, समिति अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव, महानगर प्रचारक शेखर ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन नगर में अमिट छाप छोड़ेगा। सम्मेलन की सफलता के लिए चर्चा की गई। सम्मेलन में हिंदू परिवारों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। रंजीत सिंह ने बताया कि आज से ही विराट हिंदू सम्मेलन के लिए व्यापक प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान विधिवत प्रारंभ किया जाएगा। चार जनवरी को रामलीला मैदान में हवन-पूजन करके विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का भूमि पूजन होगा।
Related Articles
इस अवसर पर नरेंद्र प्रताप, दीपक यादव, सुमित सागर, सिद्धार्थ, शिवम् वर्मा, सुनील माहेश्वरी, गौरीशंकर शर्मा, श्यामू पांडे, अनुराग मिश्रा, संजय मिश्र, अनिल यादव, राजीव शर्मा, मुकेश बघेल, रामकुमार गुप्ता, राम सिंह, शिवराज वर्मा, बृजेश वर्मा, प्रशांत गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, रविन्द्र वाल्मीकि, आनंद वाजपेई, सत्यप्रकाश चित्तौड़ी, तरुण गुप्ता, अजीत, सोमेश कुमार, वीरेंद्र भटनागर, शालू अग्रवाल, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं