फिरोजाबाद: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव
-12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां थी मृतका
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर उसका शव लटका मिला। मृतका की 12 साल पहले शादी हुई थी और वह दो बेटियों की मां थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वह किराए के मकान में रहती थी।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मेला बाले बाग निवासी 35 वर्षीय पूनम पत्नी अजय कुमार अपने दो बेटी 8 वर्षीय आरुषि, 6 वर्षीय गुड्डी के साथ उर्मिला यादव के किराए के मकान में रहती थी। अजय पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार को विवाहिता का शव कमरे में ही फंदे से लटका हुआ मिला।
Related Articles
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस विवाहिता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी 12 साल पहले शादी हुई थी। घर में ननद राधा भी है।
इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा का कहना है कि विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न