फिरोजाबाद: व्यापार मंडल जिले में सही ढंग से कर रहा कार्य-राजेंद्र गुप्ता
-प्रांतीय महामंत्री ने संगठन की समीक्षा, 100 में से 95 नंबर देकर की प्रशंसा
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल की बैठक में कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रदेश महामंत्री ने सभी फ्रंटल के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष से संगठन से संबंधित प्रश्नों के जवाब मांगे। संगठन की गतिविधियों से संतुष्ट होकर उन्होने 100 में से से 95 नंबर प्रदान कर व्यापार मंडल की प्रशंसा की।
फिरोजाबाद क्लब में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने फिरोजाबाद व्यापार मंडल के सभी फ्रंटल अध्यक्ष, महामंत्री कोषाध्यक्ष से संगठन की समीक्षा करते हुए उनकी टीम के बारे में जानकारी ली। संगठन की गतिविधियो पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने कहा व्यापार मंडल जिले में सही ढंग से कार्य कर रहा है। अन्य संगठनों से सबसे ऊपर है।
Related Articles
समीक्षा बैठक में जिला, महानगर के साथ सर्व प्रांतीय पदाधिकारी से सामूहिक प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री ने सतीश कुमार जैन अमन मोटर्स को प्रदेश का संगठन मंत्री मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने राजेंद्र कुमार शर्मा राजू को जिले का संगठन मंत्री बनाकर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, संरक्षक मदनलाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जनपद के सभी नगर तहसील, युवा महिला आईटी सेल पदाधिकारियो का आभार जताया है।
बैठक में शिकोहाबाद से राजेश गुप्ता मुकेश गौड, जसराना से रजनीश जैन, टूंडला से हरिओम शिवहरे, तहसील अध्यक्ष देश दीपक यादव, युवा जिला अध्यक्ष विजय भंबानी, नितिन वर्मा, भरत तिवारी, महिला अध्यक्ष नीतू शर्मा, आरती बाजपेई, राधा गुप्ता, अर्जेश उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, पवन दीक्षित, रामबाबू झा, नवीन उपाध्याय, प्रदीप कौशिक, दीपक गुप्ता, राकेश बाबू शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल -
फिरोजाबाद: जनपद में पुलिस ने पकड़ें नौ अपराधी, चोरी की बाइक, असलाह बरामद -
शिकोहाबाद: विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: पुलिसकर्मियों को विदाई देकर उपहार प्रदान किए -
फिरोजाबाद: परामर्श केंद्र में एक दर्जन परिवारों का कराया सुलहनामा -
फिरोजाबाद: जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पांच आरोपी पकड़े