फिरोजाबाद: व्यापार मंडल के होने वाले कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल की बैठक में आगामी दिसम्बर, जनवरी माह में होने वाले कार्यक्रम सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया। व्यापार मंडल की बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सभी पदाधिकारी से उनके विचार तथा सुझाव मांगे। जिसमें 20 दिसंबर को श्रम आयुक्त कार्यालय पर आयोजित चौपाल में सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इमामबाड़ा शेख लतीफ बाजार का चुनाव कराया जायेगा। 25 दिसंबर को जरूरतमंदों को कंबल वितरण नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी करेंगे। इसके अलावा फरवरी में महिला संगठन एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बैठक में डॉ विवेक अग्रवाल को महानगर उपाध्यक्ष, मनीष अग्रवाल मोनू को संगठन मंत्री नियुक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ महानगर महामंत्री रामबाबू झा, राजेश अग्रवाल, दिनेश यादव, परशुराम लालवानी, अर्जेस उपाध्याय, विजय भंबानी, शुभम राजपूत, राजपाल यादव, नवीन उपाध्याय, अनू गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं