फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सभी बाजार कमेटियों का सम्मेलन आयोजित कर युवा महानगर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही महानगर में सभी बाजार कमेटियों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित कर युवा व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष, महिला महानगर अध्यक्ष, आईटी सेल महानगर अध्यक्ष, उद्योग मंच अध्यक्ष के साथ सभी बाजार कमेटियों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, नानक चंद्र अग्रवाल होंगे। बैठक में स्वतंत्र गुप्ता, दुष्यंत यादव, सुभाष यादव, रमाशंकर दादा, मुकेश शर्मा, मुन्नालाल गोला, यादराम प्रजापति, रामगोपाल बजाज, पारुल गुप्ता, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, रेनू कुशवाहा, दिलीप दीक्षित, हर्षवर्धन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सात दिवसीय सामौर बाबा का महोत्सव पांच से, तैयारियां शुरू -
किड्स कॉर्नर स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर मारपीट का आरोप -
फिरोजाबाद: 19 दिन से लापता विवाहिता का शव गाजियाबाद में मिला -
फ़िरोज़ाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: ससुरालीजनों ने दो विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरें गिरफ्तार, गोली से पुलिसकर्मी सहित दो घायल