फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की बैठक में जाम की समस्या को लेकर हुई चर्चा
-प्रशासन से ई रिक्शा के नंबरिंग कर रूट निर्धारण करने की मांग
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक महानगर कार्यालय विनायक कंपलेक्स पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की प्रशासन से मांग की गई।
व्यार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि नगर में जाम की समस्या विकराल होती चली जा रही है। जैन मंदिर चैराहा, गांधी पार्क चैराहा, सेंटर टॉकीज चैराहा, गंज चैराहा, सदर बाजार, रामलीला चैराहा, कोटला चुंगी चैराहा, नगला बरी चैराहा, पूर्व बड़ा डाकखाना चैराहा पर दोपहर से रात्रि के 8 बजे के बाद भी जाम की समस्या विकराल हो चुकी है। ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा पर नंबरिंग व रूट तय न होने के कारण ई रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के कारण चैराहों पर जाम लगा रहता है।
Related Articles
प्रशासन से मांग की जाती है सदर बाजार में जाम की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। बैठक में मुख्य अतिथि अलंकार चैधरी प्रांतीय उपाध्यक्ष, रमाशंकर दादा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, हरिशंकर राठौर पूर्व सभासद, आकृति सहयोगी महिला महानगर अध्यक्ष, सुभाष यादव युवा अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश राठौर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया।
इस दौरान भानु उपाध्याय, ताराचंद राठौर, अजीत लहरी, मुकेश बाबू राठौड,़ रामगोपाल, हर्षवर्धन, आकाश कुमार, बृजेश गुप्ता, अमरीश गुप्ता, दिलीप दीक्षित, विशाल राठौर, रामू पंडित, अमित गुप्ता, संजय गोस्वामी, प्रवीण शर्मा, विकास लहरी, मूलचंद राठौर, श्यामवीर यादव, पारुल गुप्ता, लकी वर्मा, नरेंद्र वर्मा, अनुराग सहयोगी, मुन्नालाल गोला, अशोक प्रजापति, दीक्षा अग्रवाल, प्रवीन जैन, बबीता शर्मा, धर्मवीर, अजय शिवहरे, कुलदीप बाजपेई साहित्य व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न