फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष बनी रजनी सिंह, महामंत्री उमा कश्यप
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अंतर्गत फिरोजाबाद जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें रजनी सिंह एड. को महिला अध्यक्ष, उमा कश्यप को महामंत्री, मालती धनगर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने निर्देशन में चुनाव अधिकारी आकृति सहयोगी द्वारा सर्वसम्मति से जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष रजनी सिंह एड., उमा कश्यप महामंत्री, मालती धनगर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
Related Articles
अम्बेश शर्मा ने कहा कि देश में बहुत तादाद में महिला वर्ग व्यापारी प्रतिष्ठान चलाने में अग्रिम भूमिका निभा रही है। इसी के अंतर्गत व्यापार मंडल महिला बिग का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष द्वारा आठ दिन के अंदर 31 महिला व्यापार मंडल की कमेटी गठन किया जायेगा।
इस दौरान परशुराम गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री, दुष्यंत यादव युवा जिलाध्यक्ष, हरिशंकर अग्रवाल, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, हरिशंकर राठौर, बबीता शर्मा, रेणु कुशवाहा, आरती बाजपेई, मालती राठौर, जानवी ओझा, अंशिका राठौर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शातिर अपराधी सहित तीन गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: पांच दिवसीय प्रवेश निपुण शिविर शुरू -
फ़िरोज़ाबाद: मंडलायुक्त ने डॉ. हिमांशु शर्मा को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: पीएम, सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है किश्तो का भुगतान -
फिरोजाबाद: जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के चुनाव को लेकर हुआ मंथन