फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोढ़ा कनेटा बाजार समिति का किया गठन
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल महानगर द्वारा मोढ़ा कनेटा बाजार समिति का गठन किया गया। जिसमें यादराम गोला को अध्यक्ष बनाया गया है और उन्हें कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए।
फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में मोढ़ा कनेटा बाजार समिति का चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी दुष्यंत यादव ने नामों केे प्रस्ताव मांगे। जिसमें यादराम गोला को अध्यक्ष, कृष्ण प्रजापति संरक्षक, राजकुमार यादव एडवोकेट, देवराज महामंत्री, अमर सिंह प्रजापति कोषाध्यक्ष, अशफाक हुसैन उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण राठौड़, आदित्य लहरी संयुक्त महामंत्री, रामवीर प्रजापति, रामवीर सविता मंत्री, संजय गोला सहित 21 व्यापारियों की कमेटी घोषित की गई।
Related Articles
महानगर अध्यक्ष ने कहा हम व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करते हैं। मैं सभी नवीन पदाधिकारी को बधाई धन्यवाद देता हॅॅू। इस दौरान अलकार चौधरी प्रांतीय उपाध्यक्ष, रमाशंकर दादा, मुन्नालाल गोला, मंसाराम फौजी, नारायण प्रजापति, शिवम प्रजापति, आदित्य कुशवाह, संजय प्रजापति, प्रशांत, रामबाबू सविता, रामवीर सिंह प्रजापति, सुनील कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, रंजीत कुमार, शिव कुमार, दीपचंद सविता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति