फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने पीड़ित दो व्यापारियों की आर्थिक सहायता
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में कोटला चुंगी स्थित शिवम एवं कल्लू की दुकान पर पहुंचा और पीड़ित दुकानदारों से उनका हाल चाल जाना।
पीडितों ने बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई थी, जिसमें सारा सामान जल गया। व्यापार मंडल की ओर से दोनों ही व्यापारियों को 5100-5100 रू की आर्थिक मदद की गई। नगर विधायक मनीष असीजा व्यापार मंडल के अनुरोध पर मौके पर आए और प्रशासनिक स्तर पर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
Related Articles
जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि फिरोजाबाद व्यापार मंडल अपने जिला एवं महानगर के सभी व्यापारियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा है। प्रतिनिधि मंडल में कौशल किशोर उपाध्याय, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, चंचल गोयल, दुष्यंत यादव, दीपक गुप्ता, राजेश शर्मा, सोनवीर राजपूत, संतोष जैन, राकेश जैन, राजपाल यादव सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न