फिरोजाबाद: व्यापारी, प्रबुद्वजनों को एसआईआर अभियान के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर व्यापारियों, प्रबुद्वजनों को जागरूक किया गया। बिहार रोड लाइंस ढोलपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का व्यापारी नेता अजय अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारी, प्रबुद्धजनों को एसआईआए अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कुछ दिन शेष रह गए। हम सब सबका नैतिक कर्तव्य है। इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस अभियान से वंचित न रह जाये। इससे फर्जी मतदान पर रोक लगती है और लोकतंत्र की गुणवत्ता मजबूत होती है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का सही अवसर मिलता है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की नींव है। इस दौरान अश्विनी भारद्वाज पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, अरविन्द बघेल, अजय अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष उदय ठाकुर, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, जगदीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेंद्र सिंह चौहान, प्रमेश बंसल, अनन्त अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, सोहेल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, महेन्द्र द्विवेदी, धीरज पाराशर, विशाल मोहन यादव, सतीश प्रजापति, कुशाग्र अग्रवाल, विष्णु तिवारी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं