फिरोजाबाद: व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियंता से मिला, सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आहवान पर फिरोजाबाद व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल ने उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड फिरोजाबाद को सौंपा है। जिसमें प्रस्तावित विद्युत दरों को न बढ़ाये जाने, फिक्स चार्ज को समाप्त करने और स्मार्ट मीटर को नहीं लगायें जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि नगर में बिजली कटौती से जनता परेशान है। वहीं उपभोक्ताओं के उपर एक रूपए प्रति यूनिट के हिसाब बढोत्तरी की जा रही है, इसे रोका जाए। स्मार्ट मीटरों में अधिक रीडिंग आने से उपभोक्ता परेशान है। ऐसे मीटरों को हटाकर प्रीपेड मीटर लगाए जाए। जिससे सही रीडिंग का बिल निकल सके। उपभोक्ता समय बिल भर सके। वहीं घंटाघर के पास विद्युत तारों के नीचे हो जाने के कारण कुछ दुकानों के टीन शेड में करंट आ रहा है। तारों को सही कराया जाएं। मुख्य अभियंता ने व्यापारियों को सभी समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
Related Articles
प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कौशल किशोर उपाध्याय, देशदीपक यादव तहसील अध्यक्ष, अमित वाष्र्णेय, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, रामबाबू झा, चंचल गोयल, दिनेश यादव, पवन दीक्षित, विजय भंबानी, शुभम राजपूत, नवीन उपाध्याय, अनीश खान, जाकिर पहलवान, दीपक गुप्ता, विवेक कौशल, राकेश बाबू शर्मा, आजाद पेंटर आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
- फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला
- फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश
- शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत
-
फिरोजाबाद: तीन दिवासीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन -
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन -
फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला -
फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश -
शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत