फिरोजाबाद: व्यापारियों की जीएसटी से सरकार कर रही धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार-कैबिनेट मंत्री
- फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की नवागत इकाईयों को दिलाई शपथ
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर का शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन में नवागत पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हजारों व्यापारियों के साथ मातृ शक्ति ने प्रतिभाग किया।
फिरोजाबाद क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने दीप प्रज्जवलन कर किया। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने फीता काटकर किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने जीएसटी कम कर व्यापारियों का लाभ देने का काम किया है। आज व्यापारी पूरी तरह अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा। महिलाओं के लिए सरकार कई योजनाऐं चला रही है।
Related Articles
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा प्रदेश में व्यापारियों के जीएसटी के द्वारा दिए जाने पैसों से धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने भी संबोधित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने महानगर व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, आईटी सेल व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, उद्योग मंच को व्यापारियों के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई।
महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नगर का व्यापारियो का संगठन है, जो व्यापारियों की आवाज को उठाकर उनके लिए संघर्ष करता है। कार्यक्रम में नरेश पंजाबी, दुष्यंत यादव, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, आकृति सहयोगी, सुभाष यादव, अनिल गुप्ता, विकास लहरी, पारुल गुप्ता, लकी वर्मा, रामगोपाल बजाज, मूलचंद राठौर, संजय शर्मा, प्रमोद झा, रवि यादव, मुन्नालाल गोला आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं