फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली
-एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक में होली का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी।
कार्यालय विनायक कंपलेक्स पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जायेगा। जिन्हें होली नहीं खेलनी है, वह अपने घर पर रहे। सुरक्षा व्यवस्था में व्यापार मंडल जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगा। उन्होंने कहा कि मिश्रित आबादी में पुलिस फोर्स तैनात किया जाए। नगर निगम द्वारा होली वाले दिन तीन बार पानी सप्लाई की जाए।
Related Articles
इस दौरान सभी व्यापारियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। बैठक में हरिशंकर राठौर, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, मुन्नालाल गोला, आकृति सहयोगी, रजनीश शर्मा, सुबोध बघेल, अजीत लहरी, पारुल गुप्ता, बबीता शर्मा, रेणु कुशवाहा, लकी वर्मा, श्यामवीर यादव, हर्ष वर्धन सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित