फिरोजाबाद: व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक होटल तुलसी पैलेस में आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके निराकरण की बात कहीं। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि अब महानगर की बैठके बाजार कमेटियों के अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधवत रूप से आयोजित कराई जाएगी। जिससे संबंधित क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं और अधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित कराकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकें। व्यापारियों ने त्यौहारों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने पर प्रशासनिक अधिकारियों का आभार प्रकट कर सम्मानित किया गया।
Related Articles
इस दौरान प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, संजय गुप्ता, विजय भंबानी, शुभम राजपूत, अर्जेश उपाध्याय, दीपक गुप्ता, रामबाबू झा, राजेश अग्रवाल, अर्जेश उपाध्याय, दिनेश यादव, चंचल गोयल, नीतू शर्मा, रीना शर्मा, मनोरमा गुप्ता, मुक्ति शर्मा, शिखा गुप्ता, उर्मिला शर्मा, गुंजन अग्रवाल, वंदना सैलानी, आकांक्षा बंसल, बबीता गुप्ता, कविता शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति