फिरोजाबाद: व्यापारियों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद युवा उद्योग व्यापार मंडल महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल अंबेश शर्मा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सदर विधायक मनीष असीजा से उनके निवास पर मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कोटला रोड बंबा की पुलिया के नीचे पुलिया जाम हो गई है। जिसकी शिकायत नगर आयुक्त एवं लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग से की गई थी। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
उन्होने नगर विधायक से कहा कि क्षेत्र में बदबूदार गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। कभी भी बीमारी फैलने की आंशका है। प्रतिनिधि मंडल ने नगर विधायक से समस्या समाधान कराने की मांग की। मौके पर ही विधायक जी ने ने संबंधित अधिकारियों से फोन से वार्ता कर तत्काल समस्या का समाधान कराने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में युवा महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता अमीन, सुभाष यादव, विष्णु गुप्ता, देवेंद्र शर्मा कल्लू, नवीन उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
आगरा: आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई- मंडलायुक्त -
आगरा: मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा -
नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश -
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जिन बैंक शाखों की प्रगति शून्य है, सूची कराएं उपलब्ध-सीडीओ -
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सैनिक की बीमारी से मौत -
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग