फिरोजाबाद। जनपद में चलाए जा रहे यातायात माह अभियान में यातायात टीम ने गांधी पार्क चौराहे पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगो को यातायाता नियमों की जानकारी दी गई। चेकिंग अभियान में 710 वाहनों का चालान कर एक वाहन को सीज करने की कार्यवाही की गई।
सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी के निर्देश पर यातायात प्रभारी महेश यादव ने टीम के साथ रविवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता एवं वाहन चालाकों को नियमों की जानकारी दी गई। यातायात टीम शहर के विभिन्न चौराहो पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है।
बिना हेलमेट, बिना सीट बैल्ट के वाहन न चलाए। यातायात पुलिस ने सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 710 वाहनों का चालान कर एक वाहन को सीज किया है। चार पहिया के सीसों पर काली फिल्मों को हटाकर चेतावनी दी कि दोबारा फिल्म लगाने पर चलान की कार्यवाही की जाएगी।