फिरोजाबाद: यातायात नियमों का पालन के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
फिरोजाबाद। यातायात माह में अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
लिटिल इंटरनेशनल स्कूल देवनगर और श्यामा देवी इंटर कालेज सुहागनगर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक महेश सिंह ने सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति सीमा के अन्तर्गत वाहन चलाने, लेन अनुशासन, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Related Articles
प्रधानाचार्य सरस वर्मा ने कहा कि बच्चे अपने अभिभावको से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करे। रजावली में थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह के नेतृत्व में राणा प्रताप इंटर कालेज भौंड़ेला में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संगोष्ठी, रैली, पंफलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति