फिरोजाबाद: युवा जिलाध्यक्ष बने दुष्यंत, महामंत्री गौतम
-फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने युवा संगठन का विस्तार कर सौंपी जिम्मेदारी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए युवा टीम का गठन किया है। जिसमें युवा उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव को बनाया है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के बीच में रहकर, उनकी समस्यों का समाधान कराता है। कोई भी संगठन बगैर युवाओं को नहीं चल सकता है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को युवा संगठन का विस्तार करते हुए युवाओं को व्यापार मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें फिरोजाबाद युवा उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव, महामंत्री गौतम वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष जितेंद्र को बनाया है।
Related Articles
इसके अलावा निधि वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, प्रिंस पोरवाल मीडिया प्रभारी, कपिल पोरवाल शहर कोषाध्यक्ष, रोहित जैन, अमित जैन को मंत्री, लकी शर्मा शहर मीडिया प्रभारी, प्रदीप यादव, रानू तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष अलकर चौधरी, परशुराम गुप्ता, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, सुशील जाट, आकृति सहयोगी, लकी वर्मा, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, रजनी शर्मा, विकास लहरी, हरिशंकर राठौर, रेनू बघेल, राहुल चौहान, सुबोध बघेल, बबीता शर्मा, दिलीप दीक्षित, रामगोपाल बजाज, हर्षवर्धन, यादराम गोला, मुन्नालाल गोला, पारूल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति