फिरोजाबाद: युवा मंडल दलों को खेलकूद सामिग्री का किया वितरण
फिरोजाबाद। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विकास खंड सदर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवक एवं महिला मंगल दलों को खेलकूद की सामग्री का वितरण किया गया।
खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार, जितेंद्र यादव ने खेलकूद सामग्री का वितरण किया। ग्राम पंचायत चंदवार, मोड़ा, रसीदपुर कनेटा, बसई मोहमदपुर, नरगापुर, जहांगीरपुर, आलमपुर कनेटा, चकरपुर, लढुपुर के युवक एवं महिला मंगल दलों को वितरण किया।
Related Articles
खंड विकास अधिकारी ने कहा प्रदेश एव केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। कहा युवक और युवतियां पढ़ाई के साथ खेलो में भी अपना करियर बना सकते है। युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी योगेश उपाध्याय ने बताया खेल सामग्री में फुटबॉल, वॉलीबॉल, नेट, स्किपिंग रोप, एयर पंप, चेस्ट एक्सपेंडर आदि सामग्री दी गई है। कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग से जीशान हुसैन, मुनीर अहमद, रचना दीक्षित, रितेश शर्मा, रॉबिन यादव, सुरेश चंद आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति