फिरोजाबाद: युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा
-परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप, जाम लगाने का प्रयास
फिरोजाबाद। शनिवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के बाद रविवार सुबह क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर गली नम्बर 5 निवासी 25 वर्षीय अन्नू कुमार की चंद्रवार गेट के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है।
परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाली मृतक की प्रेमिका के परिजनों ने ही अन्नू की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। रविवार सुबह परिजन और मोहल्ले के लोगों ने चंद्रवार गेट पुल के समीप सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना दक्षिण और लाइन पार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया।
Related Articles
पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। मृतक अन्नू कुमार की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति