फिरोजाबाद: 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेंड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड ़में गिरफ्तार किया है। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी एक बदमाश लालऊ रोड पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तभी वहॉ छिपे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाबी कार्यवाही में 15 हजार के इनामी बदमाश रामवीर उर्फ बीरा पुत्र अर्जुन सिंह हरदोई थाना सैफई जिला इटावा को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Articles
पुलिस की गोली बदमाश घायल हो गया है। रामवीर ने सात नवम्बर अपने साथियों की मदद से ईको कार छीनने का प्रयास किया था और चालक की हत्या कर दी थी। उसी मुकदमें में वांछित चल रहा था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त के कब्जे से असलाह, कारतूस बरामद हुए है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति