फिरोजाबाद: अपहरण के मामले में वंाछित महिला गिरफ्तार
फिरोजाबाद। युवती के अपहरण के मामले में वंाछित चल रही एक महिला को थाना दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी महिला ने एक युवती को बहलाकर भागा ले जाकर अपने भाई से जबरन शादी करा दी। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर अपरहरण के मुकदमें में वंाछित चल रही महिला कल्लो उर्फ सीमा पत्नी लाला नागर निवासी पान की झोपड़ी जनपद सासनी गेट अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कल्लो ने 18 जून 2025 को एक युवती को नसीला लड्डू खिलाकर अपने पति के सहयोग से मथुरा ले गई और अपने भाई भूपेंद्र पुत्र सपरा निवासी रोशन बिहार कॉलौनी थाना जमुनापार मथुरा के साथ जबरन शादी करा दी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: दो लुटेरों गिरफ्तार, मोबाइल, असलाह बरामद -
फिरोजाबाद: स्वास्थ्य परीक्षण कैंप के लिए एनजीओ करें आवेदन -
फिरोजाबाद: वेगनार कार ट्रक से टकराई, तीन घायल, एक गंभीर -
फिरोजाबाद: पांच दिन बाद नहर से मिला किशोर का शव -
फिरोजाबाद: रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 22 मार्च को -
टूंडला: एशियन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं