फिरोजाबाद: भाकियू भानू ने लालऊ से रहना रोड तक स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिला और लालऊ से पं. दीनदयाल स्कूल रहना रोड तक स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। भाकियू भानू के आगरा मंडल प्रभारी अर्जुन चौधरी ने कहा कि लालऊ से लेकर पं. दीनदयाल स्कूल तक रहना रोड पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं है। शाम ढलते ही चारों ओर घना अंधेरा हो जाता है। रात में क्षेत्रिय लोगों को आवागमन में बहुत असुविधा और असुरक्षा महसूस होती है। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों का खतरा बढ़ जाता है। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने, खराब लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में डॉ सुंदर यादव, डॉ हेमंत यादव, मुकेश कुमार, हितगोपाल उपाध्याय, विपिन यादव, संदीप चतुर्वेदी, जाकिर पहलवान, संतोष, धर्मेंद्र, सौरव यादव उर्फ सोनू आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं