फिरोज़ाबाद: नगर निगम की गाड़ियों से हो रही डीज़ल चोरी का भंडाफोड़
फिरोज़ाबाद। डीज़ल चोरी के मामले ने नगर निगम विभाग में हड़कंप मचा दिया है। गुरुवार देर शाम चनौरा स्थित खत्ता घर पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मौके पर डीज़ल की खरीद-फरोख्त होते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के विकास चंद्र बाल्मीकि पदाधिकारी के साथ पहुंचे। उन्होंने देखा कि कूड़ा ढोने वाली नगर निगम की गाड़ियों से अवैध रूप से डीज़ल निकालकर बेचा जा रहा था। मौके से करीब 80 लीटर डीज़ल, बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों को पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और डीज़ल को ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
नगर निगम में डीज़ल चोरी का यह खुलासा बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सवाल खड़े करता है। मामले की जांच जारी है। संदीप कुमार प्रभारी जलकल विभाग का कहना है कि इस घटना की जानकारी होते ही तत्काल जेई मौके पर पहुंच गए थे। इस पूरे मामले में संलिप्त कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल -
फिरोजाबाद: जनपद में पुलिस ने पकड़ें नौ अपराधी, चोरी की बाइक, असलाह बरामद -
शिकोहाबाद: विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: पुलिसकर्मियों को विदाई देकर उपहार प्रदान किए -
फिरोजाबाद: परामर्श केंद्र में एक दर्जन परिवारों का कराया सुलहनामा -
फिरोजाबाद: जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पांच आरोपी पकड़े