फिरोज़ाबाद: विद्युत शॉट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर स्वाहा
फिरोज़ाबाद। विद्युत शॉट सर्किट से मकान में आग लग गई। अग्नि कांड में लाखों रू. का सामान जलकर स्वाहा हो गया। अग्निशमन दल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। थाना उत्तर के मौहल्ला बौधाश्रम निवासी राजेश कुमार के मकान में रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक धुआँ निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग से घर के कुछ हिस्से व घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति