शिकोहाबाद: 15 से 24 सितम्बर तक मनाया जायेगा महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव
शिकोहाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष की धूमधाम से मनाया जायेगा महोत्सव के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रम पंचायती अग्रवाल धर्मशाला मे सम्पन्न होगें।
महोत्सव के अंतर्गत थाल सज्जा, रंग भरो, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मेहंदी, बूगी वूगी, म्यूजिकल चेयर, बेबी फैंसी ड्रेस, अग्र प्रश्नोत्तरी, तोल मोल के बोल, बूझो तो जानें, धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, भव्य फूल बंगला एवं छप्पन भोग का भी आयोजन किया जाएगा।
Related Articles
22 सितम्बर को महाराज अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल भगवंत बाग से प्रारंभ होकर, दोनो बाजारों से होती हुए श्री अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में विराम करेगी। महाराजा अग्रसेन, कुल देवी मां लक्ष्मी के साथ डोले पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। यह जानकारी अग्रवाल मंडल कमेटी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
इस दौरान अध्यक्ष संजीव गर्ग, सचिव रजत शाह, कोषाध्यक्ष अमृत गर्ग, नितिन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मनु अग्रवाल, सक्षम गर्ग, आशीष अग्रवाल, अमनदीप मित्तल, रवि बंसल, विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमन बंसल द्वारा होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें
-
आगरा: आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई- मंडलायुक्त -
आगरा: मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा -
नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश -
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सैनिक की बीमारी से मौत -
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव