शिकोहाबाद: 46वाँ मासिक अरदास कीर्तन एवं विशाल निशान यात्रा 13 फरवरी को
शिकोहाबाद। लाड़ले श्याम के समिति के तत्वावधान में भव्य निशान यात्रा एवं 46वाँ मासिक अरदास कीर्तन का आयोजन 13 व 14 फरवरी को किया जाएगा। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को प्रातः 9 बजे निशान यात्रा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर (काली देवी मंदिर के पीछे), बड़ा बाजार, शिकोहाबाद से प्रारम्भ होकर बड़ा बाजार, नारायण होटल, तहसील, कटरा बाजार होती हुई श्री श्याम भवन, एटा रोड बुर्ज पर विश्राम करेगी। यात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते बाबा के नाम का निशान रूपी ध्वज हाथों में लिए नाचते गाते हुए बैंड बाजों ओर बाबा के रथ के साथ चलेंगे। इसके उपरांत 14 फरवरी को सायं 7 बजे से अग्रवाल धर्मशाला, मोहल्ला गढ़ैया में 46 वाँ मासिक अरदास कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन में सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक अजय शर्मा (दौसा) एवं गुनगुन दुबे (अयोध्या) अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चौनल “लाड़ले श्याम के” पर भी किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रेसवार्ता में अजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,अंकित कश्यप, मनीष राठौर, आकाश, अमन मित्तल, सजल, नितिन, देवेंद्र, गौरव, संजय, अंशु, निखिल, विनय, शिवम आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
- शिकोहाबाद: भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं, तो अपने बच्चों को गीता और रामायण का पाठ करना होगा-देवकी नंदन ठाकुर
- फिरोजाबाद: राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं में परिवर्तन की आवश्यकता-शेखर जी
- फिरोजाबाद: भक्तांबर दीप अर्चना विधान में हुई 48 दीपों से आरती
- फिरोजाबाद: संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई 649 वीं जन्म जयंती
-
फिरोजाबाद: शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन की तार की चपेट मे आने से श्रमिक की मौत -
फिरोजाबाद: गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान -
फिरोजाबाद: नाले में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव -
फिरोजाबाद: अज्ञात चोरो ने सूने घर का ताला तोड़कर 30 हजार नगद, लाखों रू. के आभूषण उड़ाये -
फिरोजाबाद: सड़क हादसों में युवक की मौत -
फिरोजाबाद: वायु प्रदूषण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक