शिकोहाबाद: बालाजी मंदिर से महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाऐं पकड़ीं
शिकोहाबाद। भीड़ का फायदा उठाकर मंदिरों से महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई पीली धुते के दो कुंडल बरामद किये हैं।
थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि नौ दिसंबर को बालाजी मंदिर से सोनेश कुमार निवासी ग्राम रूधऊ की मां रेशमा देवी के कानों के कुंडल (पीली धातु) बालाजी मंदिर से अज्ञात महिला द्वारा निकाल लिए थे। जिसकी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुकदमा से सम्बन्धित घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये थे। थाना पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीमें अपराधियों की निगरानी में लगी थी।
Related Articles
पुलिस ने मंगलवार की शाम को बालाजी मन्दिर गेट के पास से बालाजी मन्दिर पुलिस चौकी सहायता केन्द्र आगरा गेट के पीछे मन्दिर परिसर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं ने अपने नाम मुन्नी देवी और ममता निवासी महावीर का नंगला थाना फतेहाबाद जिला आगरा बताया। पुलिस ने और ममता वासी महावीर का नंगला थाना फतेहाबाद जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में उनके पास से चोरी किये गये एक-एक कुंडल पीली धातु के बरामद किए। पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं