शिकोहाबाद: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर पर की चर्चा
शिकोहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने नगर में जनसंपर्क कर घर-घर जाकर वोट संबंधी जानकारी ली।
प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर सिंह ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को अपने वोट का पुनः नामांकन करना है और नए वोटो का भी समायोजित करना है। नए वोट बनने की प्रक्रिया अब चालू हो गई है, हमें अपने बीएलओ को दो पहचान पत्र एक माता या पिता का पहचान पत्र और एक फोटो प्रदान करना है। जिससे कि नया वोट बन सके।
Related Articles
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर रहा है और आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है, फिर भी किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकता है। महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर अपने कार्य को कर रहा है। जिसमें बीएलओ बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, हमें उनसे प्रेम और स्नेह के साथ व्यवहार करना है और उनके बताए गए बातों को ध्यान में रखकर कागजों को प्रोवाइड करना है।
कार्यकर्ता का फर्ज है कि अपने बूथ पर सत प्रतिशत मतदाताओं का नामांकन करवाये। जनसंपर्क के दौरान राजीव गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि, हार्दिक दीक्षित नगर अध्यक्ष, सतीश यादव जिला उपाध्यक्ष, एसपी सिंह लहरी, सुशील जैन, दीपक गुप्ता, शालू गुप्ता, आलोक राठौर, आनंद यादव, धर्मेंद्र राजपूत, सनी दिवाकर, अतुल पचौरी, दिलीप प्रजापति, अरविंद गुप्ता, मोहित बंसल, प्रिंस जैन, निलेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: एसआईआर कार्य में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी करें सहयोग-उदय प्रताप
- फिरोजाबाद: वार्ड नं. 29 में निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास, लोकार्पण
- फिरोजाबाद: डॉ भीमराव आंबेडकर का 69 वॉ परिनिर्माण दिवस पर निकली मोटर साइकिल रैली
- फिरोजाबाद: बाबा साहब के विचार भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं-सतीश दिवाकर
-
फिरोजाबाद: दो भाईयों को सात-सात वर्ष का कारावास -
फिरोजाबाद: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला एम.आर. गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 4.19 लाख, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच अपराधी दबोचे -
फिरोजाबाद: एसआईआर अभियान में कोई पात्र मतदाता छूट न पाए-उदय प्रताप