शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव
शिकोहाबाद। नगर के जसलाई रोड स्थित पालीवाल महाविद्यालय मे बीबीए की भूमि सुखतम सौसायटी के छात्र-छात्राओं ने मिल जुल कर होली उत्सव का कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य विशाल पाठक, बीबीए के विभागाध्यक्ष एमएल अग्रवाल, मुख्य अतिथि नारायण डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ वीके सिंह, एके कालेज के डॉ जगदीश यादव सभी ने सयुक्त रूप से भाँ शारदे के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज कुलदीप यादव ने भजन गाकर किया। महाविद्यालय प्रांगण मे छात्र-छात्राओं ने आर्केस्ट्रा लगवाकर धार्मिक धुनो पर खूब गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया और एक दूसरे पर रंग लगाकर होली खेली। कार्यक्रम मे नृत्य गायन, नाटक तथा फूड स्टाल और गेम स्टाल फोटो वूथ रचनात्मक फेस पेन्टिंग जैसी विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां शामिल थी। सभी संकाय के शिक्षकों ने सहयोग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के बीबीए के सभी छात्र छात्रायें उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित