शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली
शिकोहाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद में रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक सजावट और मधुर संगीत से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। म्यूजिकल डांस प्रतियोगिता तथा अन्य फन एक्टिविटीज़ ने सभी का खूब मनोरंजन किया। अभिभावकों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि वे विद्यालय में किस प्रकार गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को पढ़ाते हैं। उन्होंने समझाया कि खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया बच्चों की समझ, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करती है। अभिभावकों ने इस शिक्षण पद्धति की सराहना की। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य वकार वारसी, धर्मेंद्र यादव, समन्वयक शिल्पी जादौन, दीपशिखा यादव, कुश तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव