शिकोहाबाद: दो बच्चों की मां प्रेमी के संग हुई फुर्र, मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। पिता के घर गई दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ एक बच्ची को लेकर चली गई। जबकि दूसरी बेटी को अपने मां-बाप के साथ छोड़ गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो उसने थाने में तहरीर दी है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुहल्ला आंबेडकर पार्क सैलई निवासी योगेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। उसने कहा है कि उसकी पत्नी ज्योती सैलई से अपनी दो बेटियों को लेकर अपने मायके कमरपुर बैजुआ तहसील सिरसागंज गई थी। 20 नवंबर को रात दो बजे वह रौनी निवासी आंबेडकर पार्क सैलई के साथ चली गई है। वह अपने साथ उसकी एक साल की बेटी और घर में रखे आभूषण व नकदी भी ले गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रौनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति