शिकोहाबाद: गणित मॉडल प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
शिकोहाबाद।. जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में डीआर इंटर कॉलेज माधौगंज में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 270 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नैतिक प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विजय प्रताप सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राजीव गुप्ता प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, ओमप्रकाश यादव, अश्वनी कुमार जैन माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों ने सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों, पोस्टरो का अवलोकन कर उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Articles
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों ने कोणों के प्रकार, थ्रीडी नेट शेप, ग्राफ इन्वर्स, ट्रिग्नोमेट्री पार्क, वर्ग विधि, वर्ग प्रमेय, इंटरसेक्शन ऑफ सेट, एलसीएम, नंबर सिस्टम, लाइंस एंड एंगल्स आदि मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने गणित पर विभिन्न आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन दीपक ओहरी, संजय शर्मा और दिनेश चाहर ने किया। गणित मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान नैतिक, द्वितीय स्थान हिमांशी एवं तृतीय स्थान रिषभ और रियांशु ने प्राप्त किया।
गणित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पल्लवी, द्वितीय स्थान स्वेता एवं तृतीय स्थान अभय भारती और अनमोल ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गौरव प्रकाश, दुन्द्रसेन यादव, शुभांकर यादव, अंकुश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, भगेन्द्र सिंह, प्रेमस्वरूप, अभय पचौरी, कीर्ति तेनगुरिया, अनीता यादव, हरगिन्द्र एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के किये पत्रक वितरण -
फिरोजाबाद: महिलाओं को बांटे कम्बल -
फिरोजाबाद: सात किलो गाजा सहित विक्रेता दबोचा -
फिरोजाबाद: यूपी रोलर स्पोर्ट्स के जिला कॉर्डिनेटर बने तरुण -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल की बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा -
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री आवास योजना के 162 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने बांटे प्रमाण पत्र