शिकोहाबाद: गर्भवती महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत, मौत
-चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
शिकोहाबाद। चौमुखी महादेव मंदिर के समीप एक अस्पताल में गर्भवती महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसको सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहॉ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
नगर के मुहल्ला कटरा मीरा निवासी एक गर्भवती महिला तबस्सुम (30) पत्नी शाहरुख नौ माह की गर्भवती थी। मंगलवार सुबह उसको दर्द होने लगे। परिजन महिला को लेकर चौमुखी महादेव के समीप स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गये। यहां तैनात महिला चिकित्सक ने महिला को देखते हुए स्वजनों को बताया कि इसमें खून बहुत कम है। इसके बाद परिजनों के आग्रह पर महिला चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद परिजन महिला को घर ले गए। बताया जाता है कि इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत और ज्यादा बिगड़ गई।
Related Articles
महिला की हालत बिगडता देख परिजन दोवारा अस्पताल आए और महिला की हालत बिगड़ने की बात कही। चिकित्सक ने उसे फिरोजाबाद ले जाने के लिए कहा तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल में रखा सामान उठा कर फेंकने लगे। जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल में हंगामा की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के परिजनों को समझा बुझा कर मामला शांत किया। परिजन महिला को लेकर फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर ले गये, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवा दिया।
थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि महिला में खून की कमी थी। जिसको चिकित्सक ने परिजनों के कहने पर इंजेक्शन लगाया था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और फिरोजाबाद में उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं