शिकोहाबाद: गृह कलह से तंग महिला ने लगाया फंदा, मौत
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मुहल्ला खेड़ा में एक महिला ने गृह कलह से परेशान होकर कमरे में साड़ी से पंखा पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जब सुबह काफी देर तक महिला नहीं खड़ी हुई तो छत पर सो रहे उसके पति ने आकर कमरे का दरवाजे को खोला तो उसकी चीख निकल गई। उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी, जबकि उसका छोटा बच्चा तखत पर लेटा हुआ था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
ऊषा देवी (35) पत्नी देवेंद्र कुमार प्रजापति अपने परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रह कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। देवेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार रात को सभी लोग खाना खाने पीने के बाद सोने चले गए। देवेंद्र छत पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी ऊषा कमरे में छोटे बच्चे के साथ सोने चली गई। बड़ी बेटी उसकी नानी के यहां गई थी। रात के समय ऊषा ने कमरे में लग रहे पंखे पर साड़ी से फंदा लगा कर उस पर लटक गई। महिला द्वारा आत्महत्या की बजह गृह कलह और गरीबी बताया गया है। महिला की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
Related Articles
उसकी मृत्यु से उसके तीन बच्चों दो बेटी और एक बेटा के सिर से ममता का साया उठ गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा का कहना है कि सुबह छह बजे सूचना मिली थी कि एक महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मृतका के मायके औंछा निवासी उसके पिता को देदी है। इस बारे में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न