शिकोहाबाद: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर संकीर्तन
-वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के गूंजे जयकारे
शिकोहाबाद। सरर्वस दानी गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित शिकोहाबाद की समूह साध संगत के विशेष सहयोग से विशाल नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें सिख समाज के युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे शामिल हुए। नगर कीर्तन में आधा दर्जन झांकिया भी शामिल की गईं। जिसमें सिख समाज के महापुरुषों के चित्र रखे हुए थे। नगर संकीर्तन का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। युवाओं ने स्टेट बैंक चौराहे पर हेरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नगर संकीर्तन यात्रा रविवार सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर नारायण तिराहा, कटरा बाजार होते हुए बजरंग ट्रांसपोर्ट एटा रोड पर समापन हुआ। नगर संकीर्तन में गुरु का ताल आगरा से संत सिपाही रंजीत अखाड़ा गतता एवं इंटरनेशनल बीर खालसा ग्रुप गतका तरन तारन पंजाब ने अपने कर्तव दिखा कर सब संगत को निहाल कर दिया।
Related Articles
इस अवसर पर पंच प्यारे अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी,फिरोजाबाद, और टूंडला से संगत ने पधारकर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। वहीं नगर के सभी समाज के लोगों ने कीर्तन में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बड़ा बाजार व गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कटरा बाजार सभा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एव साध संगत उपस्थित रही।
पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता के परिवार ने एटा रोड पर नगर संकीर्तन का जोशीला स्वागत किया। इससे पूर्व स्टेट बैंक चौराहे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड