शिकोहाबाद: हिन्दी विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी हुए सम्मानित
शिकोहाबाद। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शब्दम् संस्था ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दी विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
बजाज इले. शिकोहाबाद के संस्कृति भवन में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कक्षा 10 और 12 के 135 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। ये सभी जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत हैं।
Related Articles
इस अवसर पर ‘हिंदी ही क्यों’ विषय पर वाद-विवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शब्दम् की अध्यक्ष किरण बजाज का ऑडियो संदेश सुनाया गया। जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं से हिंदी को समृद्ध करने की अपील की।
इस अवसर पर कवयित्री गीतिका बजाज की कविता पढ़कर सुनायी गई। कार्यक्रम में शब्दम् सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. धवेन्द्र भदौरिया, डाॅ. महेश आलोक और स्पिक मैके चेप्टर के पुष्कर तिवारी, समीर विश्वास उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात व्यंग्यकार और शब्दम् सलाहकार समिति के सदस्य अरविन्द तिवारी ने की।
संचालन शब्दम् समन्वयक दीपक औहरी ने किया। शब्दम् संस्था से मोहित जादोंन, राजीव प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रीती औहरी, अजयपाल सिंह, जितेन्द्र बघेल भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न