शिकोहाबाद: जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन धंसी, सड़क के बीचोंबीच हुआ गड्ढा
-बड़ा बाजार को जाने वाली सड़क पर सत्यम सदन के पास हुआ गहरा गड्ढा
शिकोहाबाद। जल निगम द्वारा नगर में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। जिसे भरकर उसके ऊपर सड़क बना दी गई। दो दिन पूर्व हुई बारिस में सड़क धंस गई और गहरा गड्ढा हो गया है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे में पेड़ की टहनी तोड़ कर रख दी हैं, जिससे वाहन चालक उसे देख कर बच जाए। लेकिन विभागीय अधिकारियों में से किसी की नजर इस गड्ढे पर नहीं पहुंची है।
बड़ा बाजार को जाने वाली सड़क पर गोशाला से आगे और सत्यम सदन के पास बीचोबीच में एक गहरा गड्ढा हो गया है। जिसके नीचे जलनिगम की पाइप लाइन बताई जा रही है। गड्ढे के नीचे काफी खाली जगह है। अगर इसे शीघ्र नहीं भरा गया तो सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो जाएगी और लोगों को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अभी एक होल हुआ है, जिसके नीचे झांकने पर काफी दूर तक खाली जगह दिखाई दे रही है। किसी भारी वाहन के आने पर यह सड़क काफी टूट सकती है।
Related Articles
इतना ही नहीं दुपहिया वहान चालक इस गड्ढे में फंस कर चोटिल भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों को चोटिल होने से बचाने के लिए बीच सड़क में हुए होल में पौधे की टहनी को लगा दिया है, जिससे वाहन चालक बच सकें। स्थानीय दुकानदारों ने जल निगम, पीडब्लूडी और अन्य विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि उक्त गड्ढे को शीघ्र बंद कराया जाए। अगर बारिस हुई तो यह सड़क ज्यादा टूट सकती है और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: 12.66 करोड़ की लागत से फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण -
फिरोजाबाबाद: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चयनित लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र -
फिरोजाबाद: कैबिनेट मंत्री ने बालगृह के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन -
फिरोजाबाद: शंकराचार्य पर लगाए गये आरोपों की जांच कराई जाएं-रामनिवास