शिकोहाबाद: कैबिनेट मंत्री ने ठाकुर कृष्ण बिहारी महाराज मंदिर का लोकार्पण किया
शिकोहाबाद। डंडियामई स्थित ठाकुर कृष्ण बिहारी जी महाराज मंदिर (शाला) का सौंदर्यीकरण 1.23 लाख रुपये से किया गया था। जिसका रविवार को पर्यटन मंत्री ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग ने डंडिया मई के मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए रुपयै स्वीकृत किया था। जिसके द्वारा आज मंदिर पूरी भव्यता के साथ तैयार हो गया है। जिसका लोकापर्ण कर आम जनता केलिए मंदिर को समर्पित कर दिया है। इस अवसर पर मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है। डीएपी खाद की जिले में कभी कमी नहीं रही।
Related Articles
लेकिन अखिलेश किसानों को गुमराह करने के लिए डीएपी की किल्लत की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के लोग ईवीएम समाप्त कर बैलट पेपर पर वोट कराने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को कांग्रेस ही लेकर आई थी। लेकिन अब वही इस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस पर इलैक्शन कमीशन ने विपक्षी लोगों को बुला कर कहा कि ईवीएम मशीन में एक भी कमी दिखाएं तो वह उनकी बात को मान लेंगे। लेकिन इलैक्शन कमीशन के बुलाने पर कोई भी नहीं गया।
विपक्ष के लोग लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस लिए कर रहे हैं कि इसी तरह के भ्रम पैदा करके इन लोगों ने आंशिक रूप से सांसद के चुनाव में प्राप्त कर ली थी, लेकिन अब जनता समझ चुकी है। इनकी बातों में आने वाली नहीं है। सांसद के चुनावों के बाद से सभी जगह यह हार रहे हैं। इस अवसर पर ठा. गोविंद सिंह, रामनरेश बघेल, अवधेश यादव, मंदिर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह, प्रबंधक राममोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजवीर बघेल, ठा. विनोद सिंह, अवधेश पाठक और रिंकू शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक
- फिरोजाबाद: लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम-डिप्टी सीएम
- शिकोहाबाद: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर पर की चर्चा
- फिरोजाबाद: एसआईआर अभियान में कोई पात्र मतदाता छूट न पाए-उदय प्रताप
-
फिरोजाबाद: पैरामेडिकल छात्रों ने जिलाधिकारी से छात्रवृत्ति दिलाने की लगाई गुहार -
फिरोजाबाद: मंद बुद्धि युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का आजीवन कारावास -
फिरोजाबाद: कोहरे ने थामें वाहनों के पहियें, लोगों का कराया सर्दी का एहसास -
शिकोहाबाद: कल्पतरु ट्रस्ट का 34 वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न -
फिरोजाबाद: व्यापारी महाकुंभ को सफल बनाने लेकर निकली जनसंपर्क पदयात्रा -
फ़िरोज़ाबाद: भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष बने नीतेश